पिथौरागढ़। जनपद के नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। नशे के साथ-साथ पुलिस प्रशासन द्वारा जिलेभर में यातायात व्यवस्था को लेकर भी अभियान चलाया जा रहा है और वाहन चालकों को यातायात नियम बताए जा रहे हैं। इसी क्रम में यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाते हुए 12 लोगों को पकड़ा। कोतवाल मोहन चंद्र पांडे के नेतृत्व में चलाए गए चैकिंग अभियान के दौरान नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में 12 चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए मिले। पुलिस ने उक्त सभी लोगों को गिरफ्तार करते हुए वाहन सीज किए हैं। उधर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ भी व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान होटल-ढाबों में भी छापेमारी की जा रही है।
Narendra Singh
संपादक