पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ पुलिस ने दो ईनामी ओपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली है। इन दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रूपए का ईनाम था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिसंबर 2021 में कुमौड़ निवासी होशियार सिंह ने कोतवाली में तहरीर देते हुए भूपेश पुनेठा, दिगंबर पुनेठा के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा थे। कोतवाल मोहन चंद्र पांडे के नेतृत्व पुलिस ने दोनों आरोपियों को नगर के महात्मा गांधी मार्ग से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Narendra Singh
संपादक