पिथौरागढ़। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बस हादसे में उत्तराखण्ड (पिथौरागढ़) निवासी जवान भी शहीद हो गया। आईटीबीपी अधिकारियों की पुष्टि के बाद शहीद के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। गौरतलब है कि मंगलवार को पहलगाम के चंदनवाड़ी में आईटीबीपी के जवानों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में छह जवान शहीद हुए, जबकि 30 जवान घायल हो गए। इसी हादसे में पिथौरागढ़ निवासी दिनेश बोहरा भी शहीद हो गए। जानकारी के अनुसार, बस चंदनवाड़ी से पहलगाम आईटीबीपी जवानों को ले जा रही थी। ब्रेक फेल होने की वजह से बस खाई में गिर गई। बस में 39 जवान सवार थे। 37 जवान आईटीबीपी और दो जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे। बताया जा रहा है कि सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे। अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद जवान लौट रहे थे। इसी दौरान ब्रेक फेल होने के बाद बस नदी में गिर गई।
Narendra Singh
संपादक