नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के समर्थन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल खुलकर सामने आ गए हैं। केजरीवाल ने उनका सपोर्ट करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए सत्यपाल मलिक का समर्थन किया है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि पूरा देश आपके साथ है। खौफ के इस दौर में आपने बहुत साहस दिखाया है, सर। वो कायर है, सीबीआई के पीछे छिपा है। जब जब इस महान देश पर संकट आया, आप जैसे लोगों ने अपने साहस से उसका मुकाबला किया। वो अनपढ़ है, भ्रष्ट है, गद्दार है। वो आपका मुकाबला नहीं कर सकता। आप आगे बढ़ो सर।