पिथौरागढ़। नगर में लगातार जाम की समस्या गहराती जा रही है, जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जाम के चलते आए दिन बाजार में जाम की स्थिति बनती है, जिससे न केवल व्यापार प्रभावित हो रही है बल्कि लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ता है। आज नगर के रई, जाजरदेवल, सिल्थाम, कुमौड़ सहित कई स्थानों पर जाम लगा रहता है। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लगी रही। यात्रियों को घंटों वाहनों में बैठकर जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। किसी तरह आधे से एक घंटे बाद जाम खुला, तब जाकर यात्री अपने गंतव्य को रवाना हो सके। आए दिन लग रहे जाम से लोगों में खासा आक्रोश है। लोगों का कहना है नगर में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के दावे हो रहे हैं लेकिन जमीनी स्तर पर इसका असर नहीं दिख रहा।
Narendra Singh
संपादक