पिथौरागढ़। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज नगर में एसएसबी 55वीं वाहिनी के अधिकारियों व जवानों ने तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान लोगों को अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराए जाने के लिए प्रेरित किया गया। वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट अजय पांडेय के नेतृत्व में अधिकारियों और जवानों ने वाहिनी परिसर एंचोली से जागरूकता रैली निकाली। कहा गया कि आजादी का 75वां साल सभी को धूमधाम से मनाना चाहिए। कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की शहादत के बाद हमें यह आजादी मिली है। उन्होंने लोगों से अपने-अपने घरों व आसपास में तिरंगा फहराने की अपील भी की। इस मौके पर तिरंगा रैली वाहिनी परिसर से विसडम तिराहे, टकाना तिराहे, गुप्ता तिराहे, बस स्टेशन, कुमौड़ होते हुए वाहिनी परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान उप कमांडेंट प्रशांत मिश्रा, सहायक कमांडेंट संचार समीर राणा, निरीक्षक रणवीर सिंह, राजेंदर सिंह, गणेश सिंह, सहायक उपनिरीक्षक राजा राम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Narendra Singh
संपादक