पिथौरागढ़। एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर जौलजीबी में भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने खुशी जताते हुए मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने बाजार में रैली निकालकर खुशी की इजहार किया। इस दौरान भगवान ज्वालेश्वर महादेव से उनकी जीत के लिए कामना की गई। मोर्चे के पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। कहा कि भाजपा ने सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए ऐतिहासिक काम किए हैं और आगे भी किए जायेंगे। कहा कि जिस प्रकार आज द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया गया है उससे साफ हो गया कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की सोच के साथ काम करती है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरगामी सोच के चलते आज भारत का डंका विदेशों में भी बज रहा है। कहा कि द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक जीत होने जा रही है। इस दौरान कार्यकता्रओं ने बाजार में मिष्ठान वितरण किया और एक-दूसरे को बधाई दी। इससे पहले मोर्चे के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदेश उपाध्यक्ष गगन सिंह रजवार के नेतृत्व में बाजार में एकत्र हुए। खुशी जताने वालों में हरीश गुंज्याल, चंद्र वर्मा, विक्रम कुंवर, हरीश ओझा, अजय चंद, प्रेम रजवार, राम सिंह रजवार, सरस्वती देवी, कमला रजवार, प्रेमा रजवार, पुष्पा रजवार, कौशल्या रजवार सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
Narendra Singh
संपादक