रिपोर्ट – गौरव उपाध्याय, पिथौरागढ समाचार
लखीमपुर खीरी मे किसानों के साथ हुई घटना के विरोध मे जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष मयूख महर, प्रदेश संगठन मंत्री मथुरा जोशी के नेतृत्व मे पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे धरना दिया, धरने के बाद कांंग्रेसियो ने सामूहिक गिरफ्तारी दी, पुलिस ने कांंग्रेसियो को वाहनों से गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया, मयूख महर ने बताया लखीमपुर खीरी मे भाजपा ने किसानों के साथ जो अत्याचार किया उससे किसानों के प्रति भाजपा का चरित्र उजागर हुआ है।उन्होंने कहा भाजपा किसाई का उत्पीड़न बंद करे लंबें समय से तीन कृषि कानूनों की वापसी की मांग कर रहै किसानों की मांग को मानते हुए काले तीन कृषि कानूनों को वापस ले,उनकी जायज मांगो को सरकार पूरा करे। लखीमपुर खीरी मे मारे गए किसानों के परिजनों को समुचित मुवावजा देने के साथ घटना की निष्पक्ष जांच की जाए।