गंगोलीहाट। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार बुधवार को तहसील व सिविल न्यायालय परिसर गंगोलीहाट में तहसील विधिक सेवा समिति की ओर से 'विश्व मानवतावादी दिवस' के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए सिविल जज रजनीश मोहन ने वैश्विक संघर्षों और आपदाओं से प्रभावित लोगों की मदद करने पर बल दिया और अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में बार अध्यक्ष जे.एस. मेहरा, सचिव मनोज सिंह रावल, वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार बोहरा, विजय पन्त, देव सिंह रावल, न्यायालय के पेशकार संजय कुमार पाठक, वरिष्ठ सहायक राजेन्द्र सिंह ऐर, कोर्ट मोहर्रिर मनोज भट्ट, थाना गंगोलीहाट से पैरोकार ज्योति, थाना बेरीनाग से पैरोकार प्रकाश चन्द्र आर्या, पीआरडी जवान विनोद कुमार सहित लगभग 30-35 स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

