गंगोलीहाट। गंगोलीहाट मुख्य बाजार में मुख्यमंत्री द्वारा दो वर्ष पूर्व की गई घोषणाओं को धरातल पर न उतारे जाने के विरोध में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज 5वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन का नेतृत्व कांग्रेस अनुसूचित जाति (अ.जा.) प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज टम्टा कर रहे हैं। आंदोलनकारियों का आरोप है कि क्षेत्र की स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और अन्य बुनियादी समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह उदासीन बनी हुई है और मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं केवल बयानों तक ही सीमित रह गई हैं। आज धरने पर प्रमुख रूप से मनोज टम्टा (प्रदेश उपाध्यक्ष अ.जा. प्रकोष्ठ), षष्ठी भट्ट (पूर्व प्रधान), सुरेश चंद पंडा और दिवानी राम बैठे। इस दौरान जनहित के इस आंदोलन को व्यापक समर्थन मिला। धरना स्थल पर पहुंचकर उमेद सिंह, राम सिंह महरा, गोपाल राम, गोपू बिष्ट, मुकेश रावल, मोहन बोरा, गोपाल धानिक, दीपक सिंह बाफिला (अध्यक्ष, नगर कांग्रेस कमेटी), हयात सिंह बोरा (जिला महामंत्री), राकेश कुमार (अध्यक्ष, किसान प्रकोष्ठ), यदन राम (सेवा दल अध्यक्ष), लालू प्रसाद, राजेंद्र सिंह, जीवन राम, गणेश सिंह रावल, दिनेश बिष्ट, मनोज महरा, रमेश राम, प्रकाश राम, रेवा राम, शोभन राम, हरीश राम, बसंत बल्लभ, इंद्र सिंह, मोहन राम और दिनेश कुमार टम्टा सहित दर्जनों लोगों ने अपना समर्थन व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि व्यापार संघ गंगोलीहाट ने भी इस आंदोलन को जनहित में बताते हुए अपना पूर्ण समर्थन दिया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं और मुख्यमंत्री की घोषणाओं को पूरा नहीं किया जाता, उनका यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

