चौकड़ी। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर कार्यरत कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के संविदा कर्मचारी स्वर्गीय जीवन राम का हृदयाघात के कारण आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से निगम कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। पर्यटक आवास गृह चौकड़ी में कर्मचारियों ने एकत्र होकर दिवंगत जीवन राम को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि देने वालों में पर्यटक आवास गृह चौकड़ी के प्रबंधक दीपक पंत सहित दीप पपने, रविंद्र अधिकारी, दीप पंत, लाल सिंह, धन सिंह, किशन राम, प्रकाश राम और हेमंत कुमार आदि कर्मचारी शामिल रहे। वहीं पर्यटक आवास गृह पाताल भुवनेश्वर, बिर्थी और मुनस्यारी में भी निगम कर्मचारियों ने दिवंगत जीवन राम को श्रद्धांजलि दी। इन स्थानों पर प्रबंधक केदार सिंह, कल्याण, चंचल सिंह, मनोहर सिंह, कल्याण राम और चंचल बसेड़ा समेत अन्य कर्मचारियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

