govt-ads

गंगोलीहाट महाविद्यालय में 13वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी

Blog
 Image

गंगोलीहाट। शहीद पवन सिंह सुगड़ा राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट में छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु सिंह जरमाल के नेतृत्व में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी रहा। महाविद्यालय की विभिन्न मांगों को लेकर अध्यक्ष लगातार धरने पर डटे हुए हैं। आंदोलन को लगातार छात्र-छात्राओं का समर्थन मिल रहा है। विद्यार्थियों का कहना है कि महाविद्यालय की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाना चाहिए। वहीं, हिमांशु सिंह जरमाल ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।