चौड़मन्या। मां वैष्णो देवी चौड़मनया में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक माहौल के बीच गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचकर उन्होंने प्रभु श्री राम के चरणों में शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विधायक फकीर राम टम्टा ने उपस्थित जनता एवं कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद किया और क्षेत्र की जनभावनाओं को साझा किया। उन्होंने कहा कि रामलीला जैसे धार्मिक मंच हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, मर्यादा और आदर्श जीवन मूल्यों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। कार्यक्रम के दौरान संगठन और क्षेत्र के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे। मंच पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश पंत, छात्र संघ अध्यक्ष मनीष रौतेला, मंडल उपाध्यक्ष मनीष पंत, मंडल महामंत्री गणेश उपाध्याय, अनुश्रवण समिति सदस्य (समाज कल्याण) दीपक नेवलिया तथा सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत शामिल रहे। कार्यक्रम में समस्त ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता, रामलीला कमेटी के सदस्य एवं भारी संख्या में सम्मानित स्थानीय जनता उपस्थित रही। सभी ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मंचन का आनंद लिया।

