गंगोलीहाट। जिले में ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वैराणी कौतिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव 2026 का आयोजन 23 और 24 नवंबर को किया जाएगा। महोत्सव में ऐतिहासिक मशाल के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों और पारंपरिक आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र की लोक संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर जारी कार्यक्रम पत्रिका के अनुसार दो दिवसीय महोत्सव में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों, सांस्कृतिक दलों और लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। महोत्सव का आयोजन सैम मंदिर प्रांगण, जिला पिथौरागढ़ में किया जाएगा। वैराणी कौतिक एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित इस महोत्सव में क्षेत्र की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से महोत्सव में सहभागिता करने की अपील की है। आयोजन के पहले दिन 23 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। दोपहर 12:40 बजे से 1:10 बजे तक स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 1:10 बजे आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। दोपहर 1:20 बजे मुख्य अतिथि का स्वागत एवं अभिनंदन होगा। दोपहर 1:35 बजे विद्यार्थियों और सांस्कृतिक कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। पहले दिन शाम सात बजे मुख्य अतिथि की ओर से दीप प्रज्वलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथि का स्वागत, सम्मान और उद्बोधन होगा। शाम 7:30 बजे मशाल कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।
रात नौ बजे से सांस्कृतिक कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी। महोत्सव के दूसरे दिन 24 नवंबर को सुबह 10:30 बजे से कार्यक्रम शुरू होंगे। सुबह 10:40 बजे स्वागत समारोह, 11:10 बजे आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन तथा 11:25 बजे मुख्य अतिथि का स्वागत एवं उद्बोधन होगा। सुबह 11:50 बजे विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। दोपहर तीन बजे से लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। दूसरे दिन शाम सात बजे मुख्य अतिथि की ओर से दीप प्रज्वलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया जाएगा। शाम 7:10 बजे मुख्य अतिथि का स्वागत, सम्मान एवं उद्बोधन होगा। शाम 7:40 बजे से सांस्कृतिक कलाकारों की प्रस्तुतियां शुरू होंगी। रात 11 बजे तक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। रात 11:15 बजे ऐतिहासिक मशाल की झांकी तथा 11:30 बजे से स्टार नाइट कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार महोत्सव का प्रमुख आकर्षण ऐतिहासिक मशाल होगी। इसके माध्यम से क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियों के साथ पारंपरिक लोक कलाओं और लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। समिति ने क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। महोत्सव के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने और क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने की पहल की जा रही है। आयोजन समिति ने लोगों से महोत्सव में पहुंचकर कार्यक्रमों का आनंद लेने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया है।

