गंगोलीहाट। उत्तराखंड के सीमांत जनपदों में भारतीय जनता पार्टी का कुनबा लगातार मजबूत होता जा रहा है। आज हल्द्वानी स्थित भाजपा संभाग कार्यालय में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के तहत बेरीनाग ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल और क्षेत्र के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता भीम कुमार ने आधिकारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पार्टी में शामिल होने के दौरान दोनों नेताओं ने स्पष्ट किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार की जनहितकारी नीतियों और धरातल पर दिख रहे विकास कार्यों से गहरे प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प है। इस दौरान भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग को साथ लेकर चलती है।
Trending
मर्यादा की राजनीति या आरोपों का खेल? गोदियाल ने महेंद्र भट्ट से कहा- सामने आकर सच बताएं
शिक्षकों के लिए सुरक्षित माहौल का वादा: उत्तराखंड सरकार की नई एसओपी से निदेशालय विवाद सुलझा
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में उत्तराखंड के 40 प्राध्यापकों का शैक्षिक-सांस्कृतिक अध्ययन भ्रमण! गंगोलीहाट की डॉ. हेमा मेहरा ने साझा किए अनुभव
रिजल्ट प्रोसेसिंग में तेजी: सीबीएसई डिजिटल मूल्यांकन से अंकों का डेटा सीधे सर्वर पर होगा अपलोड
गंगोलीहाट-बेरीनाग में बड़ा भाजपा का परिवार! कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता
गंगोलीहाटः चहज में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित! राष्ट्र निर्माण के लिए एकजुटता का आह्वान
बनबसा मिलिट्री स्टेशन तैयार: 27 फरवरी से 5 मार्च तक अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए विशेष प्रबंध
तेल अवीव में पीएम मोदी को भव्य गार्ड ऑफ ऑनर