डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सीमांत क्षेत्र डीडीहाट को जिला बनाने की दशक पुरानी मांग एक बार फिर सुलग उठी है। शनिवार को 'सबका विकास पार्टी' के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हरीश चन्द्र शर्मा 'उत्तराखण्डी' के नेतृत्व में गांधी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने सरकार पर क्षेत्र की जनता को ठगने का आरोप लगाते हुए स्पष्ट किया कि यदि मांग पूरी नहीं हुई, तो आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। गांधी चौक पर सभा को संबोधित करते हुए डॉ. हरीश चन्द्र शर्मा ने कहा कि वर्ष 2011 में तत्कालीन सरकार द्वारा डीडीहाट को जिला बनाने की घोषणा महज एक चुनावी छलावा साबित हुई है। उन्होंने कहा, "सरकार ने सीमांत के सीधे-साधे पर्वतीय समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। घोषणा के 15 साल बाद भी क्षेत्र को जिला मुख्यालय का दर्जा न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है।" पार्टी ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि अब कोरे आश्वासनों से काम नहीं चलेगा। यदि जल्द ही डीडीहाट जिला अस्तित्व में नहीं आता है, तो क्षेत्र की जनता एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में वोट की चोट से जवाब देगी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जिला बनना अनिवार्य है, जिसके लिए अंतिम दम तक संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान गोपाल सिंह धानिक ने किया। इस दौरान सूरज कुमार, लोकेश ठकुराठी, नरेश चन्द्र जोशी, बी.एल. शाह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष (भाजपा) धीरज सिंह पांगती, दीपक चौहान, भुवन चन्द्र उपाध्याय, राजेश सिंह, प्रदीप दशौनी, दीवान सिंह कन्याल, नन्दन माहरा, शंकर चौहान और ईश्वरी दत्त जोशी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Trending
क्या नए मंत्रियों को मिलेंगे चुनौतीपूर्ण विभाग? उत्तराखंड शासन में बड़े फेरबदल की तैयारी पूरी
200 करोड़ का प्रोत्साहन पुरस्कार: खनन क्षेत्र में उत्तराखंड की सफलता ने केंद्र सरकार का ध्यान अपनी ओर खींचा
धुरंधर 2 ने तोड़े सभी पुराने ओपनिंग रिकॉर्ड
गंगोलीहाट के कुंजनपुर में श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य आयोजन! धुंधकारी उद्धार की कथा ने भाव-विभोर किए श्रद्धालु
ब्रेकिंग न्यूज़: गंगोलीहाट की सड़कों पर गूंजा 'भारत माता की जय', RSS ने निकाला भव्य पथ संचलन
डीडीहाट को जिला न बनाने पर 'सबका विकास पार्टी' का आर-पार का ऐलान, 2027 चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी
हल्द्वानी में राजनाथ सिंह का शनिवार का कार्यक्रम: चार साल की उपलब्धियों से गूंजेगा एमबी इंटर कॉलेज मैदान
दोहरे पंजीकरण की तकनीकी जांच: निर्वाचन आयोग ने जिलाधिकारियों को संदिग्ध डेटा के सत्यापन के दिए कड़े निर्देश
डीडीहाट को जिला न बनाने पर 'सबका विकास पार्टी' का आर-पार का ऐलान, 2027 चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी
- by Admin
- Mar 21, 2026