गंगोलीहाट। ग्राम कुंजनपुर स्थित इष्टदेव श्री श्री 1008 हंसाई देव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन जारी है। द्वितीय दिवस की कथा का शुभारंभ श्रीहरि के मधुर भजनों के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। कथा के दौरान व्यास पारस उप्रेती ने पौराणिक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। विशेष रूप से धुंधकारी जैसे क्रूर पात्र के उद्धार की कथा सुनाकर उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से भी जीवन का कल्याण संभव है। कथा में राजा परीक्षित से जुड़े प्रसंगों का भी विस्तार से वर्णन किया गया, जिसने श्रोताओं को गहराई से प्रभावित किया। इस दिव्य आयोजन का संचालन भगवती प्रसाद उप्रेती एवं उनके बंधुगणों द्वारा किया जा रहा है। दिनभर चले प्रवचनों के उपरांत श्रीहरि, मां भगवती एवं अन्य देवी-देवताओं की विधिवत आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं सेवादार उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिल रहा है। इस दौरान किशन चंद्र उप्रेती, कमल किशोर उप्रेती, किशोर उप्रेती, ललित उप्रेती, मोहन उप्रेती, विक्की, महेश चंद्र उप्रेती, गिरीश उप्रेती, जीवन उप्रेती, प्रमोद उप्रेती, श्यामाचरण उप्रेती, राजू उप्रेती, उमेश उप्रेती, आनंद बल्लभ उप्रेती, पूरन चंद्र कोठारी, श्री राजू धानिक, शमशेर धानिक, बीडी जोशी, प्रमोद जोशी आदि शामिल रहे।
Trending
नकली आध्यात्मिक गुरु पर वर्षों तक शोषण का आरोप
हरिद्वार के जस्वावाला रूट पर सुरक्षा बढ़ी: धनौरी टक्कर के बाद नए साइनबोर्ड और स्पीड लिमिट की योजना
मंत्रिमंडल फेरबदल का विश्लेषण: धन सिंह रावत की नई विभागीय भूमिकाओं के पीछे की राजनीतिक रणनीति
पारदर्शिता के चार साल: 2022 से धामी सरकार द्वारा शुरू की गई डिजिटल पहलों का एक विस्तृत विश्लेषण
मिडिल ईस्ट संकट से वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता
धामी सरकार का नाजुक संतुलन: नए प्रवेश नियमों की बहस के बीच सामाजिक शांति सुनिश्चित करते हुए मंदिर स्वायत्तता का प्रबंधन
सतत शहरीकरण: पहाड़ी कस्बों के महत्वपूर्ण जल स्रोतों के पास निर्माण को विनियमित करेंगे राम सिंह कैड़ा
जन-केंद्रित विभाग: धामी सरकार की छवि के लिए परिवहन और शहरी विकास क्यों अत्यंत महत्वपूर्ण हैं?
गंगोलीहाट के कुंजनपुर में श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य आयोजन! धुंधकारी उद्धार की कथा ने भाव-विभोर किए श्रद्धालु
- by Admin
- Mar 21, 2026