गंगोलीहाट। हिन्दू नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर आज गंगोलीहाट में भक्ति और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत संगम देखने को मिला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा आयोजित पथ संचलन ने पूरे शहर को भगवा रंग और अनुशासन की छाप से सराबोर कर दिया। विवेकानंद विद्या मंदिर से शुरू हुआ यह संचलन एस.बी.आई. तक गया, जहां कदम से कदम मिलाते स्वयंसेवकों को देख स्थानीय लोग भावविभोर हो गए। कार्यक्रम की कमान मुख्य शिक्षक बहादुर सिंह बुंगला ने संभाली। मुख्य वक्ता नवीन शर्मा (विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख) ने राष्ट्र निर्माण और संगठन की शक्ति पर ज़ोर दिया। खंड कार्यवाह दीपक भंडारी ने अतिथियों का परिचय कराया। वहीं बौद्धिक प्रमुख होशियार के 'अमृत वचन' और 'एकल गीत' ने कार्यक्रम में जोश भर दिया। डीडीहाट जिले के जिला प्रचारक गणेश राजा के कुशल मार्गदर्शन में यह पूरा आयोजन गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। नगर अध्यक्ष संजेश और विद्यार्थी प्रमुख लिखित सहित सैकड़ों स्वयंसेवकों की मौजूदगी ने इस उत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। इस दौरान संघ चालक प्रताप सिंह, जिला संयोजक चन्द्रशेखर, संपर्क प्रमुख रणजीत बसेड़ा और संभाग निरीक्षक राजेन्द्र चन्द, दर्पण कुमार, हरीश दुर्गापाल, लिखित पंत, संजेश मेहता, भगवान डोभाल, सुरेश जोशी, दिनेश धानिक, भोपाल आर्या, रमेश बोरा , कृष्ण सिंह बोहरा, दान सिंह मेहरा, अमित वर्मा, रविन्द्र वर्मा,जैसे वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Trending
क्या नए मंत्रियों को मिलेंगे चुनौतीपूर्ण विभाग? उत्तराखंड शासन में बड़े फेरबदल की तैयारी पूरी
200 करोड़ का प्रोत्साहन पुरस्कार: खनन क्षेत्र में उत्तराखंड की सफलता ने केंद्र सरकार का ध्यान अपनी ओर खींचा
धुरंधर 2 ने तोड़े सभी पुराने ओपनिंग रिकॉर्ड
गंगोलीहाट के कुंजनपुर में श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य आयोजन! धुंधकारी उद्धार की कथा ने भाव-विभोर किए श्रद्धालु
ब्रेकिंग न्यूज़: गंगोलीहाट की सड़कों पर गूंजा 'भारत माता की जय', RSS ने निकाला भव्य पथ संचलन
डीडीहाट को जिला न बनाने पर 'सबका विकास पार्टी' का आर-पार का ऐलान, 2027 चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी
हल्द्वानी में राजनाथ सिंह का शनिवार का कार्यक्रम: चार साल की उपलब्धियों से गूंजेगा एमबी इंटर कॉलेज मैदान
दोहरे पंजीकरण की तकनीकी जांच: निर्वाचन आयोग ने जिलाधिकारियों को संदिग्ध डेटा के सत्यापन के दिए कड़े निर्देश
ब्रेकिंग न्यूज़: गंगोलीहाट की सड़कों पर गूंजा 'भारत माता की जय', RSS ने निकाला भव्य पथ संचलन
- by Admin
- Mar 21, 2026