गंगोलीहाट। 80 यूके बटालियन एनसीसी पिथौरागढ़ के कमान अधिकारी कर्नल डीएस ऐरी के निर्देशन में विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कैडेट्स ने परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार और फूलदार पौधे रोपे। साथ ही, कैडेट्स को पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम के प्रति जागरूक भी किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में 80 यूके बटालियन से आए पीआई स्टाफ सीएचएम हवलदार विनोद सिंह और एसोसिएट एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. डी.के. बेरी का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर सीनियर कैडेट्स किशोर, प्रियांशु, लक्षिता, संजना समेत सभी एनसीसी कैडेट्स ने अपनी पूरी भागीदारी निभाते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया।

