Apr 25, 2026

गंगोलीहाटः व्यापारी भाइयों के पिता तारा दत्त बिष्ट का हार्ट अटैक से निधन! व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि

post-img

गंगोलीहाट। गंगोलीहाट में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब स्थानीय व्यापारियों के बीच परिचित चेहरा रहे तारा दत्त बिष्ट का अचानक निधन हो गया। लगभग 70 वर्षीय तारा दत्त बिष्ट की हृदय गति रुकने के कारण मृत्यु हो गई। तारा दत्त बिष्ट मूल रूप से बेरीनाग क्षेत्र के लालूका गांव के निवासी थे, लेकिन वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ गंगोलीहाट में रह रहे थे। उनके दो पुत्र राजू बिष्ट और बसंत बिष्ट नगर में सब्जी की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। तारा दत्त बिष्ट एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ सहायक थे और अपने शांत स्वभाव तथा सामाजिक व्यवहार के कारण क्षेत्र में सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन पर स्थानीय व्यापारियों ने एक शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभा में उपस्थित लोगों ने उन्हें याद करते हुए कहा कि उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।