Apr 25, 2026

गोलीहाट के पीएम श्री गोपाल दत्त पाठक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का शानदार रिजल्ट! इंटर में 100 प्रतिशत सफलता

post-img

गंगोलीहाट। पीएम श्री गोपाल दत्त पाठक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। विद्यालय के इस शानदार प्रदर्शन ने क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। कक्षा में कुल 31 परीक्षार्थी शामिल हुए थे और सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। इस परिणाम में हिमानी पन्त ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिन्होंने उत्तराखंड राज्य की मेरिट सूची में भी अपनी जगह बनाई है। इसी क्रम में प्रियंका रावत 83.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और प्रीति 81.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। विज्ञान वर्ग में दीक्षा साही ने 79.8 प्रतिशत के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि दीपिका (64.8 प्रतिशत) और कामिनी (62.3 प्रतिशत) ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। कुल 31 विद्यार्थियों में से 22 ने प्रथम श्रेणी और 9 ने द्वितीय श्रेणी हासिल की है। वहीं हाईस्कूल का परीक्षाफल 97 प्रतिशत रहा है। कक्षा में कुल 34 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 33 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए और 1 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहा। हाईस्कूल के परिणामों में भावना बिष्ट 79.2 प्रतिशत अंकों के साथ अव्वल रहीं। जिया आर्या 68.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और निशा भाटिया 68.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इस वर्ग में 13 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 19 ने द्वितीय और 1 विद्यार्थी ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा 25 अप्रैल 2026 को आधिकारिक रूप से इन परिणामों की पुष्टि की गई है।