govt-ads

गंगोलीहाटः महाकाली मंदिर परिसर में रामलीला के तीसरे दिन गूंजे परशुराम-राम और लक्ष्मण संवाद

Blog
 Image

गंगोलीहाट। श्री महाकाली दरबार रामलीला कमेटी एवं सास्कृतिक मंच के तत्वावधान में श्री महाकाली मंदिर परिसर में चल रही रामलीला मंचन के तीसरे दिवस पर परशुराम का जनकपुरी में प्रवेश परशुराम जनक संवाद, परशुराम राम संवाद ,परशुराम लक्ष्मण संवाद ,राम सीता विवाह, जनक सीता संवाद, सुनयना सीता संवाद, तथा कैकई मंन्थरा संवाद तक के दृश्यों का मंचन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पधारे पूर्व विधायक नारायण राम आर्य ने राम की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आगमन किया। इस अवसर पर गंगावली जिला बनाओ संघर्ष समिति की अध्यक्ष गणेश बोरा कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विजय शाह, सचिव गजेंद्र रावल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र रावल, संरक्षक सुबेदार मोहन सिंह रावल, महाकाली स्पोर्ट्स क्लब के ऋषभ रावल, दीपक रावल, पप्पू रावल, दीपू रावल, मुख्य निर्देशक सूबेदार शंकर सिंह रावल, सह निर्देश किशन उप्रेती,कैलाश सिंह महाकाली मंदिर समिति के अध्यक्ष हरगोविंद रावल, धीरेंद्र बिष्ट, दिनेश बिष्ट, जीवन नेगी, हेम पाठक प्यारे लाल शाह ,बबलू पांडे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।