गंगोलीहाट। महात्मा गांधी जयंती के शुभ अवसर पर उपजिलाधिकारी अंकित राज की अध्यक्षता में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गंगोलीहाट में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उप खण्ड के ब्लॉक स्तरीय समस्त विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़कर भागीदारी की। स्वच्छता अभियान के साथ ही राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया गया। कार्यक्रम के दौरान सिविल जज रजनीश मोहन, तहसीलदार देवांश प्रताप, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य त्रिभुवन वर्मा, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) पांडे जी, राजस्व उपनिरीक्षक हेमंत कुमार, पेशकार सुचेत कुमार सहित समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

