गंगोलीहाट। ग्राम पाभें स्थित श्री विष्णु मंदिर में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का भक्तिमय शुभारंभ हुआ है। इस आयोजन में मुख्य यजमान नन्दकिशोर तथा अन्य सहयोगी भक्तों द्वारा व्यवस्था संभाली जा रही है। कथा व्यास पं. देवकीनंदन भट ने प्रथम दिवस पर श्रीमद् भागवत महापुराण के माहात्म्य का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि इस पुराण के श्रवण से मनुष्य के जीवन में ज्ञान, भक्ति और वैराग्य का संचार होता है। इस दौरान उन्होंने धुंधकारी की मुक्ति की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। दूसरे दिन की कथा का आरंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। कथा व्यास ने भगवान द्वारा गर्भस्थ बालक परीक्षित की रक्षा, माता कुन्ती द्वारा भगवान की स्तुति, और भीष्म पितामह की मुक्ति के प्रसंगों पर प्रकाश डाला। उन्होंने राजा परीक्षित के संदर्भ में भी विशेष कथा का श्रवण कराया।
Trending
डोईवाला और सेलाकुई में बिजली गुल: औद्योगिक और रिहायशी इलाकों में पावर कट से बढ़ा तनाव
चूहों द्वारा सबूत खाने की कहानी से छिड़ी बहस
भिलाई ब्रेकिंग: डबल मर्डर केस में महिला गिरफ्तार
गंगोलीहाट: राय बहादुर पूरन लाल विवेकानंद विद्या मंदिर का परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट! छात्रों ने लहराया सफलता का परचम
गोलीहाट के पीएम श्री गोपाल दत्त पाठक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का शानदार रिजल्ट! इंटर में 100 प्रतिशत सफलता
गंगोलीहाट का जेबीएसजी इंटर कॉलेज फिर अव्वल! हाईस्कूल में स्वर्ण आगरी और आयुष रौतेला संयुक्त टॉपर, इंटर में प्रियांशु बिष्ट प्रथम
गंगोलीहाटः ग्राम पाभें में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन
गंगोलीहाटः व्यापारी भाइयों के पिता तारा दत्त बिष्ट का हार्ट अटैक से निधन! व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि