govt-ads

देविशा चैरिटेबल ट्रस्ट ने आपदा पीड़ितों की चिकित्सा सहायता हेतु दिए दो लाख रुपये

Blog
 Image

नई दिल्ली। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों की चिकित्सा सहायता हेतु देविशा चैरिटेबल ट्रस्ट ने प्रसिद्ध अभिनेता एवं समाजसेवी सोनू सूद द्वारा स्थापित सूद चैरिटी फाउंडेशन को दो लाख रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। ट्रस्ट के संस्थापक एवं प्रबंध न्यासी दरबान सिंह सुगड़ा ने बताया कि उनके द्वारा उद्योग जगत के सहयोगियों, व्यावसायिक एवं सामाजिक संपर्कों से की गई अपील पर यह धनराशि एकत्रित हुई, जिसे 16 अक्टूबर 2026 को फाउंडेशन को हस्तांतरित किया गया। श्री सुगड़ा ने बताया कि देविशा चैरिटेबल ट्रस्ट पिछले एक वर्ष से गंगोलीहाट क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, लोकसंस्कृति के संरक्षण एवं युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मैराथन सहित विभिन्न बहुउद्देशीय सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करता आ रहा है। ट्रस्ट का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की सहायता के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। श्री सुगड़ा ने कहा कि मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। संकट के समय जरूरतमंदों की सहायता करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। उन्होंने इस मानवीय पहल में सहयोग देने वाले उद्योग जगत के सभी साथियों, दानदाताओं एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सहयोग की अपील की।