गंगोलीहाट। पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। ग्राम डूनी निवासी 47 वर्षीय पूर्व सैनिक जगत सिंह बोरा की पेड़ से गिरने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जगत सिंह बोरा गायों के लिए चारा काटने के उद्देश्य से पेड़ पर चढ़े थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उनके भाई होशियार सिंह उन्हें दोपहर करीब 1 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. विमलेश टम्टा ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. उमाकांत ने बताया कि 108 एंबुलेंस की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए बेरीनाग भेजा गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक पुत्र छोड़ गए हैं, जो दिल्ली में रहते हैं। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह सहित कई ग्रामीणों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
Trending
बेरीनागः पेड़ से गिरकर पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत! गायों के लिए चारा काटने गए थे जगत सिंह बोरा, गांव में शोक की लहर
भाइयों की मारपीट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
आज सुबह रुद्रपुर छापेमारी के बाद नकली एनसीईआरटी किताबों के वितरण की जांच के लिए संयुक्त कार्रवाई समिति का गठन
अधिकारियों द्वारा चल रही बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की रिपोर्ट सौंपने के साथ मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के त्वरित विकास का संकल्प लिया
आधुनिक समय में लोक परंपराएं: मुख्यमंत्री धामी ने आज देहरादून स्थित सरकारी आवास पर फूलदेई समारोह के लिए स्थानीय बच्चों की मेजबानी की
गोरखा बस हादसे में सात लोगों की जान गई
चम्पावत में चिकित्सा सहायता में क्रांति: सीएम धामी ने त्वरित स्थानीय उपचार के लिए एसीएलएस एम्बुलेंस और फेकोइमल्सीफिकेशन मशीन पेश की
नैनीताल में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया फूलदेई
बेरीनागः पेड़ से गिरकर पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत! गायों के लिए चारा काटने गए थे जगत सिंह बोरा, गांव में शोक की लहर
- by Admin
- Mar 15, 2026