Mar 20, 2026

खराब मौसम की भेंट चढ़ा गंगोलीहाट का अल्ट्रासाउंड शिविर! अब अगले हफ्ते होगा आयोजन

post-img

गंगोलीहाट। सीमांत क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत की खबर अब थोड़े इंतजार के बाद आएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट में कल आयोजित होने वाले विशेष अल्ट्रासाउंड शिविर को खराब मौसम के चलते स्थगित कर दिया गया है। अस्पताल के प्रभारी डॉ. उमाकांत ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में मौसम की अनिश्चितता और मरीजों को होने वाली संभावित दिक्कतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि दूर-दराज के गांवों से आने वाले तीमारदारों और गर्भवती महिलाओं को भारी बारिश या खराब रास्तों के कारण परेशानी न हो, इसलिए कल का शिविर निरस्त किया जा रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी के अनुसार अब यह शिविर आगामी सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। हालांकि इसकी सटीक तिथि अभी तय नहीं की गई है। डॉ. उमाकांत ने अपील की है कि मरीज कल अस्पताल न आएं, शिविर की नई तारीख की सूचना जल्द ही सार्वजनिक कर दी जाएगी।