गंगोलीहाट। नगर पालिक गंगोलीहाट के हाट वार्ड में स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनमानस तक पहुँचाने के संकल्प के साथ प्राइम हॉस्पिटल काशीपुर द्वारा ब्यालपाटा मैदान हाट में एक विशाल मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध व्यवसायी बबलू पांडेय के विशेष आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग से आयोजित इस शिविर में उमड़ी भारी भीड़ ने क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता को एक बार फिर रेखांकित किया। शिविर की शुरुआत में स्थानीय नागरिकों ने स्वास्थ्य लाभ लिया, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सुबह से ही मरीजों का परीक्षण शुरू कर दिया था। शिविर में मुख्य रूप से प्राइम हॉस्पिटल के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विमल बोरा एवं फिजिशियन डॉ. फ़हजान ने अपनी सेवाएं दीं। चिकित्सकों की टीम ने शिविर में आए लगभग 400 से अधिक मरीजों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान क्षेत्र में वात रोग और घुटनों के दर्द से पीड़ित बुजुर्गों की संख्या सर्वाधिक पाई गई। इसके साथ ही खान-पान और जीवनशैली के कारण बढ़ रहे शुगर (मधुमेह) और उच्च रक्तचाप के मरीजों की भी बड़ी संख्या सामने आई, जिन्हें चिकित्सकों द्वारा दवाइयों के साथ-साथ उचित परहेज और व्यायाम की सलाह दी गई। विशेषज्ञों ने परीक्षण के दौरान 22 ऐसे गंभीर मरीजों को चिन्हित किया है, जिनकी स्थिति चिंताजनक पाई गई। इन मरीजों को बेहतर और त्वरित उपचार के लिए तत्काल चिकित्सालय में भर्ती होने की डॉक्टरी सलाह दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। शिविर के सफल संचालन में विकास वेदी, रमन प्रजापति और संजीव ने अपना सक्रिय योगदान दिया और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखा। शिविर के अंत में क्षेत्रीय जनता और लाभार्थियों ने व्यवसायी बबलू पांडेय और प्राइम हॉस्पिटल प्रबंधन के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए उनका आभार जताया। स्थानीय लोगों का कहना था कि ऐसे आयोजनों से उन लोगों को विशेष लाभ मिलता है जो आर्थिक या अन्य कारणों से बड़े अस्पतालों तक नहीं पहुँच पाते।

Trending
गंगोलीहाटः सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 9 विशेषज्ञ पद खाली! बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
उत्तराखंड में सड़क कनेक्टिविटी और डिजिटल तीर्थयात्री सेवाओं पर भारी ध्यान देने के साथ कुंभ 2027 के लिए राज्य प्रशासन तैयार
गंगोलीहाट में विशाल मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा शिविर का आयोजन! 400 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण, विशेषज्ञों ने दी बेहतर इलाज और जीवनशैली सुधार की सलाह
गंगोलीहाट: विवेकानंद विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती
AAP संसद में नई नेतृत्व रणनीति तैयार कर रही
देवकीनंदन ठाकुर ने चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों में धार्मिक पवित्रता को प्राथमिकता देने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया
चारधाम यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच: उच्च ऊंचाई वाले मंदिरों में श्वसन संकट को रोकने के लिए बुजुर्ग भक्तों के लिए एक आवश्यक कदम
उत्तरकाशी के पहाड़ी रास्ते शांत, विदेशी ट्रेकिंग समूह अपनी हिमालय यात्रा योजनाओं को फिर से शुरू करने से पहले क्षेत्रीय स्थिरता का इंतजार कर रहे
गंगोलीहाट में विशाल मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा शिविर का आयोजन! 400 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण, विशेषज्ञों ने दी बेहतर इलाज और जीवनशैली सुधार की सलाह
- by Admin
- Apr 02, 2026