गंगोलीहाट। राय बहादुर पूरन लाल शाह विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गंगोलीहाट में हनुमान जयंती का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी, वरिष्ठ आचार्य महिपाल सिंह मेहता तथा पद्मादत्त भट्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उत्सव के दौरान विद्यालय के आचार्यों—पंकज पंत, बहादुर सिंह, भगवान भंडारी, पंकज पाठक, कपिल उप्रेती, हेमन्त महर, हिमांशु उप्रेती, प्रेमा कार्की, कुलवंत धानिक, हिमानी कार्की, संगीता मेहता तथा प्रेमा दशौनी ने विधिवत पुष्पार्चन किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं (भैया-बहनों) ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए भगवान हनुमान के गुणों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे हनुमान जी के समान ज्ञानवान, बलवान और बुद्धिवान बनकर अपने जीवन को सफल बनाएं और समाज की सेवा करें। कार्यक्रम के अंत में संपूर्ण विद्यालय परिवार को प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद वितरण का कार्य मुख्य रूप से प्रेमा कार्की तथा प्रेमा दशौनी द्वारा संपन्न किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Trending
देहरादून के कुलदीप सुटोला को बड़ी सौगात: राज्य स्तरीय खेल परिषद के अध्यक्ष पद पर हुई ताजपोशी
हिना बलोच का इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल
केदारनाथ में नई बर्फ ने मनमोहक नजारा बनाया लेकिन यात्रा टीम को दी चुनौती
14 अप्रैल को उत्तराखंड में पीएम मोदी: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण की तैयारियों का फाइनल काउंटडाउन शुरू
गणेश गोदियाल की अपील का क्या होगा असर? क्या उत्तराखंड कांग्रेस के नेता व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं का त्याग कर पाएंगे?
उत्तराखण्ड मौसम अपडेट: कई जिलों में तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट
नासिक हादसा अपडेट: सर्च ऑपरेशन जारी
उत्तराखण्ड में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजामः युवक ने पहले युवती से मोबाइल छीनकर की मारपीट, फिर खुद को गोली से उड़ाया! घटना के बाद हर कोई हैरान