गंगोलीहाट में भाजपाइयों और स्कूली बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

Blog
 Image

गंगोलीहाट। भारी बारिश के बावजूद गंगोलीहाट में देशभक्ति का जज़्बा चरम पर देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन से स्थानीय राजकीय इंटर कॉलेज से होते हुए पोस्ट ऑफिस तक एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर गगनभेदी नारों के साथ पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में विधायक फकीर राम टम्टा, पूर्व विधायक मीना गंगोला, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, भाजपा नेता विजय चन्द्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल, नगर अध्यक्ष संजेश मेहता एवं लिखित पन्त सहित अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल रहे। इस यात्रा में भारी बारिश के बीच 60 दोपहिया वाहन शामिल हुए। इसके साथ ही राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा भी उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्कूली बच्चों ने कतारबद्ध होकर देशभक्ति के नारे लगाए और राष्ट्रध्वज फहराकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।