पिथौरागढ़। यहां रई के स्थानीय बारात घर में उत्तराखण्ड क्रांति दल की वार्षिक बैठक आयोजित हुई। इस दौरान बैठक में सदस्यता अभियान और निकाय चुनावों को लेकर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जन समस्याओं के समाधान को लेकर शीघ्र ही जनसंपर्क यात्रा निकालने की बात कहा। जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि प्रदेश में चल रही लूटखसोट और भ्रष्टाचार के खिलाफ उक्रांद का संघर्ष जारी रहेगा। उक्रांद जनता की समस्याओं पर जनसंपर्क अभियान चलाकर संगठित करेगा और सरकार की जनविरोधी नीतियों, भर्ती घोटालों आदि प्रमुख मुद्दों पर सरकार को घेरेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जिले में सदस्यता अभियान को गति देने की अपील की। विशिष्ट अतिथि संसदीय बोर्ड अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी, राम सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना होगा। बैठक में जगत मेहता, कृपालु मेहरा, गिरीश जोशी, कमल चंद, शेर सिंह शाही, वीरजंग पाल, गोविंद लाल शाह, गोविंद रावत, अधिवक्ता संदीप जोशी, चंद्र प्रकाश कोहली, राम सिंह ऐरी आदि मौजूद थे।