किसान विजय समारोह मे पहुंचे प्रीतम सिंह ने कहा किसानों के सम्मान के लिए आयोजित कार्यक्रम दर्शाता है कि कांग्रेस ने सदैव किसानों का सम्मान किया है।पूर्व मे जब हमारी सरकार सोनिया, मनमोहन सिंह की अगुवाई मे जब हमारी सरकार रही तो हमने 72 हजार करोड़ का पैकेज देकर देश का किसानों का ऋण माफ करने का काम किया, आज सत्ता मे बैठे लोगों ने बड़ें- बड़े वादे किए उसमे सरकार फेल हुई, आय दोगुना करने की बात हुई ऋण माफ करने की बात हुई पर पर हुआ कुछ नही हुआ जो हालातों पर बात की थी कुछ नहीं हुआ, आज हालात बद से बदतर है।मंहगाई को लेकर, नौजवानों किसानों ,कोरोना के भष्टाचार के परिपेक्ष मे पर हुआ कुछ नहीं।आज लोग भू- कानून,को लेकर लोग संघर्ष कर रहै है तीर्थ पुरोहित सड़कों पर संघर्ष करने को बाध्य है।हालात बद से बदतर है मै कह सकता हुँ कि जनता ने मन बना लिया है 2022 मे कांग्रेस की सरकार बनाने का जिस तरह से यंहा जन सैलाब उमड़ कर आया है तो इससे तय हो गया है कि कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।कांग्रेस बड़ी पार्टी है कांग्रेस मे कोई मत भिन्नता नहीं परिवार मे हम जब अपनी भाव की अभिव्यक्ति करते है तो आपको लगता है विवाद है पर कांग्रेस मे कोई मतभेद नहीं है।कांग्रेस का एक- एक साथी कांग्रेस का एक- एक कार्यकर्ता एक है सूबे मे 2022 मे सोनिया, राहुल के नेतृत्व मे कांग्रेस सूबे मे सरकार बनाने जा रही है।