Monday, May 29, 2023
  • Login
Pithoragarh Samachaar
  • मुख्य पृष्ठ
  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Pithoragarh Samachaar
No Result
View All Result
Home क़ानून

रिश्वतखोरी से परेशान आम जनता, इस विभाग में दर्ज है सबसे ज्यादा शिकायते 

News Desk by News Desk
June 19, 2022
in क़ानून
रिश्वतखोरी से परेशान आम जनता, इस विभाग में दर्ज है सबसे ज्यादा शिकायते 
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आम जनता सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी से परेशान है। इसकी पुष्टि भ्रष्टाचार निरोधी हेल्पलाइन 1064 पर आई शिकायतों के अंबार से साफ हो रही है। बीते दो माह में ही हेल्पलाइन पर रिश्वत मांगने की एक हजार से अधिक शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं, जिसमें से 71 शिकायतें सही पायी जा चुकी हैं। लेकिन अब तक सिर्फ छह ही लोग पकड़े गए हैं।

प्रदेश में पहले भी भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करने के लिए टोलफ्री नंबर था, लेकिन इसमें कोड के साथ ही 10 अन्य नंबर डायल करने पड़ते थे। इस कारण टोल फ्री नंबर बहुत प्रचलित नहीं हो पाया। अब केंद्र सरकार ने सभी प्रदेशों को एंटी करप्शन हेल्पलाइन के लिए 1064 नंबर आवंटित कर दिया है।

इसी क्रम में उत्तराखंड में भी आठ अप्रैल से एंटी करप्शन हेल्पाइन नंबर 1064 सक्रिय हो चुका है। विजिलेंस मुख्यालय से 24 घंटे संचालित होने वाले इस हेल्पलाइन पर दो महीने में ही कुल करीब 3200 कॉल दर्ज हो चुकी हैं। जिसमें करीब 2200 कॉल जन समस्याओं को लेकर हैं। जिन्हें विजिलेंस ने सीएम हेल्पलाइन पर भेज दिया है।

सतर्कता विभाग के अधिकारियों के मुताबिक करीब एक हजार शिकायतें सीधे तौर भ्रष्टाचार को लेकर आई हैं। इसमें सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग के अधीन लेखपाल, पटवारी, कानूनगो या तहसील कलेक्ट्रेट के विभिन्न संवर्ग के कर्मचारियों को लेकर हैं। जबकि विद्युत विभाग, पेयजल, नगर निकाय जैसे जनता से जुड़े विभागों की भी खूब शिकायतें आई हैं।

विजिलेंस अधिकारी इस बात को लेकर हैरत जता रहे हैं कि हेल्पलाइन पर पुलिस की कोई शिकायत अब तक नहीं आई है। निदेशक विजिलेंस अमित सिन्हा के मुताबिक हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त शिकायतों को जांच के बाद ही पुख्ता तैयारी के साथ ट्रैप की कार्रवाई की जाती है। आने वाले दिनों में ट्रैप की कार्रवाई और तेज होगी।

शिकायत के बाद विजिलेंस शिकायतों की प्रारंभिक जांच करता है, महज दो महीनों में प्राप्त इन शिकायतों में से अब तक 71 में प्रारंभिक तौर पर रिश्वत मांगने की पुष्टि हो रही है। इसमें से छह अब तक ट्रैप हो चुके हैं। जबकि शेष को ट्रैप किए जाने की प्रक्रिया विभिन्न चरणों में है।

यह भी पढ़ें 👉

बड़ी खबरः पाक के पूर्व पीएम इमरान खान को मिली बड़ी राहत! जिन्ना हाउस अटैक समेत 2 केस में एंटी टेररिज्म कोर्ट से मिली जमानत

बड़ी खबरः ‘द केरल स्टोरी’ पर बैन लगाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार! सीजेआई चंद्रचूड़ ने कही बड़ी बात

यूपी ब्रेकिंगः सोशल मीडिया पर धमकी भरा पोस्ट वायरल! लिखा- अतीक का बेटा जिंदा है बदला लेंगे, प्रयागराज पुलिस ने दर्ज किया मामला

Tags: General public troubled by briberylatest news of pithoragarhthis department has the highest number of complaintsuttrakhand update
ShareSendTweet
Previous Post

पिथौरागढ़ में भी जारी है, अग्निपथ योजना का विरोध, सरकार पर लगाया तानाशाही का आरोप

Next Post

विकासखंड कार्यालय मे पेंमेंट को लेकर मिली शिकायतों पर जिलाधिकारी ने की कार्यवाही

Next Post
विकासखंड कार्यालय मे पेंमेंट को लेकर मिली शिकायतों पर जिलाधिकारी ने की कार्यवाही

विकासखंड कार्यालय मे पेंमेंट को लेकर मिली शिकायतों पर जिलाधिकारी ने की कार्यवाही

Recent Posts

  • बड़ी खबरः यूपी के डिप्टी सीएम मौर्य के बेटे का विवादित बयान! कहा- पुलिस अब आजम खान की भैंस नहीं ढूंढ़ती, अतीक को गोली…
  • बड़ी खबरः आप नेता सत्येंद्र जैन से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम केजरीवाल! एक साल बाद हुई मुलाकात, गले लगाकर जाना हाल
  • बड़ी खबरः नए संसद भवन की ओर कूच कर रहे प्रदर्शनकारियों और पहलवानों को पुलिस ने हिरासत में लिया! महिला सम्मान महापंचायत का किया था ऐलान
  • उत्तराखण्डः जागेश्वर धाम और बदरीनाथ धाम पहुंचे फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार! पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
  • पिथौरागढ़ः चीन सीमा पर स्थित वाइब्रेंट गांव गुंजी पहुंचे राज्यपाल! ओम पर्वत और आदि कैलाश के किए दर्शन, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • 2 out of four laborers of Bihar origin seriously injured
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • आपदा
  • उत्तराखण्ड
  • क़ानून
  • खेल
  • जनहित
  • दुर्घटना
  • देश
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रेलवे
  • रोजगार
  • वायरल
  • विज्ञान
  • विदेश
  • विरोध
  • शिक्षा
  • शोक
  • सड़क
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Narendra Singh
संपादक

पता : Serasonali Borabunga Pithoragah Uttarakhand 262551
दूरभाष : +91-9927369286
ई मेल : editorpithoragarhsamachaar@gmail.com
वेबसाइट: www.pithoragarhsamachaar.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 pithoragarhsamachaar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 pithoragarhsamachaar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In