Thursday, September 21, 2023
  • Login
Pithoragarh Samachaar
  • मुख्य पृष्ठ
  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Pithoragarh Samachaar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों में जुटी उत्तराखंड सरकार! प्रदेश के सात स्थानों पर होगा आयोजन

News Desk by News Desk
July 7, 2023
in उत्तराखण्ड, खेल, जनहित, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य
38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों में जुटी उत्तराखंड सरकार! प्रदेश के सात स्थानों पर होगा आयोजन
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

उत्तराखंड प्रदेश में वर्ष 2024 में प्रस्तावित 38 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन सात स्थानों पर किया जाएगा। इनमें देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, हल्द्वानी, नैनीताल, रुद्रपुर व गुलरभोज शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेलों के आयोजन से संबंधित व्यवस्था एवं जरूरतों को पूरा करने के लिए उच्चाधिकार प्राप्त समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। यह समिति आयोजन से संबंधित त्वरित निर्णय लेने के लिए अधिकृत होगी। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेलों में राज्य के परंपरागत खेलों को भी शामिल करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए राज्य स्तरीय खेलों का आयोजन इससे पहले किया जाए। जो खिलाड़ी दूसरे राज्यों से खेल रहे हैं, उन्हें अपने राज्य से खेलने को प्रेरित किया जाए। राज्य में युवा खिलाडिय़ों के व्यापक हित में तैयार की गई खेल नीति का प्रचार-प्रसार किया जाए। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि जी-20 के सफल आयोजन की भांति यह आयोजन भी सफलतापूर्वक संपन्न हो। इससे राज्य की बेहतर पहचान बनेगी तथा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इस आयोजन के लिए अभी से वातावरण तैयार करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि गुजरात में हुए राष्ट्रीय खेलों और इस वर्ष गोवा में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय खेलों की व्यवस्था का भी अध्ययन किया जाए। इस बात का ध्यान रखा जाए कि प्रदेश में होने वाले राष्ट्रीय खेल पर्यटन के साथ ही राज्य की संस्कृति के प्रचार-प्रसार का माध्यम बनें। बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या, मुख्य सचिव डा एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, विशेष प्रमुख सचिव खेल अभिनव कुमार व सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडेय समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

वही प्रदेश में होने वाले 38 वें राष्ट्रीय खेलों पर 450 करोड़ रुपये का व्ययभार आएगा। इसमें 91 करोड़ रुपये की धनराशि भारत सरकार ने उपलब्ध करा दी है। अब शेष धनराशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी। राष्ट्रीय खेलों में 38 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें स्वीकृत 34 खेलों के अलावा योग, कराटे, मलखंब एवं एक अन्य प्रतियोगिता शामिल की जाएगी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि अगले वर्ष राष्ट्रीय खेलों का आयोजन अक्टूबर अथवा नवंबर में प्रस्तावित है। इसके लिए खेल विभाग भारतीय ओलंपिक संघ से पत्राचार करेगा। गुरुवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई बैठक में खेल विभाग द्वारा प्रस्तुतिकरण दिया गया। प्रस्तुतिकरण के संबंध में जानकारी देते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के लिए अवस्थापना सुविधाओं से संबंधित निर्माण कार्य दिसंबर तक पूर्ण कर लिए जाएंगे। खेलों की शुरुआत से पहले इन पर ट्रायल रन भी किया जाएगा। खेलों में प्रदेश के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करें, इसके लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए विभाग की मांग पर सरकार ने 10 करोड़ रुपये की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की है। खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण देने के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच भी नियुक्त किए जाएंगे। वही खेलों के आयोजन के लिए विभाग ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में 40 करोड़ रुपये की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग को आकस्मिकता निधि तथा अनुपूरक बजट के माध्यम से बजट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। खेल मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार विभाग को खेलों के आयोजन को मिशन मोड पर कार्य प्रारंभ करने को कहा गया है।

 

यह भी पढ़ें 👉

मोस्टा देवता की जय के उद्घोष से गूंजा मोस्टामानू

दर गांव के आपदा पीड़ितों ने विस्थापन को किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़ से 32 वरिष्ठ नागरिकों का दल बदरीनाथ रवाना

ShareSendTweet
Previous Post

मौसम की मार: धारचूला में भूस्खलन! नदियों के रौद्र रूप से बाल-बाल बची 25 लोगों की जिंदगी

Next Post

पिथौरागढ़ में भारी बारिश से नदियां उफनाईं!12 सड़कें बंद

Next Post
पिथौरागढ़ में भारी बारिश से नदियां उफनाईं!12 सड़कें बंद

पिथौरागढ़ में भारी बारिश से नदियां उफनाईं!12 सड़कें बंद

Recent Posts

  • मोस्टा देवता की जय के उद्घोष से गूंजा मोस्टामानू
  • दर गांव के आपदा पीड़ितों ने विस्थापन को किया प्रदर्शन
  • पिथौरागढ़ से 32 वरिष्ठ नागरिकों का दल बदरीनाथ रवाना
  • पिथौरागढ़ में युवाओं के प्रयास से आबाद हो रही बंजर भूमि
  • महिला उद्यमी देवकी देवी को मिला एसडीजी अवार्ड

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • 2 out of four laborers of Bihar origin seriously injured
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • आपदा
  • उत्तराखण्ड
  • क़ानून
  • खेल
  • जनहित
  • दुर्घटना
  • देश
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रेलवे
  • रोजगार
  • वायरल
  • विज्ञान
  • विदेश
  • विरोध
  • शिक्षा
  • शोक
  • सड़क
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Narendra Singh
संपादक

पता : Serasonali Borabunga Pithoragah Uttarakhand 262551
दूरभाष : +91-9927369286
ई मेल : editorpithoragarhsamachaar@gmail.com
वेबसाइट: www.pithoragarhsamachaar.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 pithoragarhsamachaar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 pithoragarhsamachaar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In