Saturday, June 10, 2023
  • Login
Pithoragarh Samachaar
  • मुख्य पृष्ठ
  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Pithoragarh Samachaar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

पशुपालन और खेती को रोजगार का साधन बनाया शुद्ध घी से हो रही लाखों में कमाई

Gaurav Upadhyay by Gaurav Upadhyay
March 1, 2022
in उत्तराखण्ड
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

पौड़ी गढ़वाल- पलायन के लिए बदनाम उत्तराखंड के युवा अब स्वरोजगार के जरिए सफलता का सफर तय कर रहे हैं। पौड़ी गढ़वाल के बीरोंखाल ब्लॉक में रहने वाले शंभू प्रसाद नौगांई ऐसे ही युवाओं में से एक है।शंभू प्रसाद नौगांई ने पशुपालन और खेती को रोजगार का साधन बनाया। आज वो हर महीने करीब 30 से 35 किलो घी बेचते हैं। पशुपालन के अलावा शंभू प्रसाद खेती के जरिए भी अच्छी कमाई कर रहे हैं। वो मौसमी फसलों से भी एक से दो लाख रुपये वार्षिक कमाई कर लेते हैं। पहाड़ में इन दिनों खेती को घाटे का सौदा माना जाने लगा है। लोग खेती के साथ-साथ पशुपालन से भी दूरी बना रहे हैं और रोजगार की तलाश में महानगरों में बस रहे हैं, लेकिन अगर खुद पर भरोसा हो तो किसी भी मुश्किल को हराया जा सकता है। शंभू प्रसाद का जीता जागता उदाहरण हैं। उनका बनाया घर का शुद्ध पहाड़ी घी खाने में जायका बढ़ाने के साथ ही कमाई भी खूब कर रहा है।38 साल के शंभू प्रसाद का परिवार बंगर जल्ला गांव में रहता है। दूसरे पहाड़ियों की तरह वो भी पहले दिल्ली में जॉब करते थे, लेकिन 4 साल पहले शंभू पशुपालन और किसानी के लिए जॉब छोड़कर गांव चले आए। यहां उन्होंने पशुपालन और फलोत्पादन को रोजगार का जरिया बनाया। आज क्योंकि बाजारों में ऑर्गेनिक उत्पादों की बहुत डिमांड है, ऐसे में शंभू के बनाए शुद्ध पहाड़ी घी को लोगों ने हाथों हाथ अपनाया। शंभू हर महीने में 30 से 35 किलो भैंस के दूध का शुद्ध घी तैयार करते हैं। उन्होंने शुद्ध घी व्यवसाय में तीन लाख तक वार्षिक की कमाई का रिकॉर्ड भी बनाया है। जिसके लिए उन्हें ब्लॉक स्तर पर सम्मानित भी किया गया था। शंभू कहते हैं कि पहाड़ में विपणन की सही व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि किसानों को उत्पाद का सही रेट मिल सके। सरकारी मशीनरी की उदासीनता टूट जाए तो पहाड़ी क्षेत्रों के उत्पादों की बिक्री को और बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉

पिथौरागढ़ः 30 जून से 30 जुलाई तक चलेगा महा जनसंपर्क अभियान! भाजपा जिलाध्यक्ष जोशी ने दी जानकारी, कार्यकर्ताओं से किया आहवान

पिथौरागढ़ः लंबित सड़कों के प्रस्ताव को मिली विभागीय मंजूरी! साफ होगा निर्माण का रास्ता

पिथौरागढ़ः लंपी वायरस ने बढ़ाई टेंशन! एसएसबी ने शिविर लगाकर पशुपालकों को वितरित की दवा

ShareSendTweet
Previous Post

1 मार्च से प्रदेश में बारिश के कारण मौसम के करवट बदलने के आसार

Next Post

ओंकारेश्वर मंदिर से दो मई को होगी बाबा केदारनाथ की डोली रवाना

Next Post

ओंकारेश्वर मंदिर से दो मई को होगी बाबा केदारनाथ की डोली रवाना

Recent Posts

  • पिथौरागढ़ः 30 जून से 30 जुलाई तक चलेगा महा जनसंपर्क अभियान! भाजपा जिलाध्यक्ष जोशी ने दी जानकारी, कार्यकर्ताओं से किया आहवान
  • पिथौरागढ़ः लंबित सड़कों के प्रस्ताव को मिली विभागीय मंजूरी! साफ होगा निर्माण का रास्ता
  • पिथौरागढ़ः लंपी वायरस ने बढ़ाई टेंशन! एसएसबी ने शिविर लगाकर पशुपालकों को वितरित की दवा
  • सनसनीखेजः लखनऊ में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव! परिजनों ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- हत्या कर लटकाया गया है शव
  • पिथौरागढ़ः पारा चढ़ने से गहराया जल संकट! दारमा के ढाकर में कई किमी चलकर पानी ला रहे ग्रामीण, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • 2 out of four laborers of Bihar origin seriously injured
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • आपदा
  • उत्तराखण्ड
  • क़ानून
  • खेल
  • जनहित
  • दुर्घटना
  • देश
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रेलवे
  • रोजगार
  • वायरल
  • विज्ञान
  • विदेश
  • विरोध
  • शिक्षा
  • शोक
  • सड़क
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Narendra Singh
संपादक

पता : Serasonali Borabunga Pithoragah Uttarakhand 262551
दूरभाष : +91-9927369286
ई मेल : editorpithoragarhsamachaar@gmail.com
वेबसाइट: www.pithoragarhsamachaar.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 pithoragarhsamachaar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 pithoragarhsamachaar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In