Saturday, June 10, 2023
  • Login
Pithoragarh Samachaar
  • मुख्य पृष्ठ
  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Pithoragarh Samachaar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का दावा राज्य में होने वाली भर्तियों में होगी पारदर्शिता

News Desk by News Desk
September 20, 2022
in उत्तराखण्ड, अपराध, क़ानून, जनहित, देश, पिथौरागढ़, राजनीति, रोजगार, शिक्षा, सड़क, संस्कृति, स्वास्थ्य
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का दावा राज्य में होने वाली भर्तियों में होगी पारदर्शिता
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

पिथौरागढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भविष्य में राज्य में होने वाली सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता रहेगी। सात हजार भर्तियां युवाओं के लिए जल्द ही निकाली जाएंगी। भर्ती घोटाले के बाद प्रदेश सरकार अलर्ट है। कड़ी मेहनत करने वाले युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो इसके लिए भर्तियां पारदर्शी कराई जाएंगी। पूर्व में हुई भर्तियों के घोटाले में जो भी दोषी होंगे उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। अंतिम पायदान तक गिरफ्तारी होगी।

पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री राज्य के हित के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। सीएम पुष्कर धामी केंद्र की योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम कर रहे हैं। राज्य सरकार ने सभी संगठनों की समस्याओं का समाधान किया है। भू-कानून के लिए कमेटी बनाई गई है जिससे भू-माफिया पर नकेल कसी जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिलों की नई भाजपा कार्यकारिणी की घोषणा जल्द ही की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुई भर्ती घोटाले में संगठन का कोई भी व्यक्ति शामिल नहीं है। सीएम ने पहली बार जांच कराकर नजीर पेश की है। आरोप लगाया कि कांग्रेस इस जांच से परेशान है। शहरी विकास मंत्री के प्रदेश के नगर निगम और नगरपालिका के अधिशासी अधिकारियों के तबादलों के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले से ही तबादले होने थे लेकिन आपत्ति दर्ज होने के बाद सभी तबादले सीएम ने निरस्त कर दिए हैं। हरिद्वार में चुनाव होने हैं। सीएम ने आचार संहिता का पालन किया है। वही इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुरू हुए सेवा पखवाड़े के तहत दो अक्तूबर तक होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, राकेश देवलाल, बसंत जोशी, राजेंद्र जोशी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉

पिथौरागढ़ः 30 जून से 30 जुलाई तक चलेगा महा जनसंपर्क अभियान! भाजपा जिलाध्यक्ष जोशी ने दी जानकारी, कार्यकर्ताओं से किया आहवान

पिथौरागढ़ः लंबित सड़कों के प्रस्ताव को मिली विभागीय मंजूरी! साफ होगा निर्माण का रास्ता

पिथौरागढ़ः लंपी वायरस ने बढ़ाई टेंशन! एसएसबी ने शिविर लगाकर पशुपालकों को वितरित की दवा

ShareSendTweet
Previous Post

एसटी आयोग के उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार

Next Post

चचड़ेत में तेंदुए के ढाई साल की मासूम को निवाला बनाने के बाद वन विभाग के खिलाफ आक्रोश

Next Post
चचड़ेत में तेंदुए के ढाई साल की मासूम को निवाला बनाने के बाद वन विभाग के खिलाफ आक्रोश

चचड़ेत में तेंदुए के ढाई साल की मासूम को निवाला बनाने के बाद वन विभाग के खिलाफ आक्रोश

Recent Posts

  • पिथौरागढ़ः 30 जून से 30 जुलाई तक चलेगा महा जनसंपर्क अभियान! भाजपा जिलाध्यक्ष जोशी ने दी जानकारी, कार्यकर्ताओं से किया आहवान
  • पिथौरागढ़ः लंबित सड़कों के प्रस्ताव को मिली विभागीय मंजूरी! साफ होगा निर्माण का रास्ता
  • पिथौरागढ़ः लंपी वायरस ने बढ़ाई टेंशन! एसएसबी ने शिविर लगाकर पशुपालकों को वितरित की दवा
  • सनसनीखेजः लखनऊ में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव! परिजनों ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- हत्या कर लटकाया गया है शव
  • पिथौरागढ़ः पारा चढ़ने से गहराया जल संकट! दारमा के ढाकर में कई किमी चलकर पानी ला रहे ग्रामीण, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • 2 out of four laborers of Bihar origin seriously injured
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • आपदा
  • उत्तराखण्ड
  • क़ानून
  • खेल
  • जनहित
  • दुर्घटना
  • देश
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रेलवे
  • रोजगार
  • वायरल
  • विज्ञान
  • विदेश
  • विरोध
  • शिक्षा
  • शोक
  • सड़क
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Narendra Singh
संपादक

पता : Serasonali Borabunga Pithoragah Uttarakhand 262551
दूरभाष : +91-9927369286
ई मेल : editorpithoragarhsamachaar@gmail.com
वेबसाइट: www.pithoragarhsamachaar.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 pithoragarhsamachaar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 pithoragarhsamachaar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In