Wednesday, September 27, 2023
  • Login
Pithoragarh Samachaar
  • मुख्य पृष्ठ
  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Pithoragarh Samachaar
No Result
View All Result
Home राजनीति

भाजपा कार्यकारिणी की जिलास्तरीय बैठक,कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

News Desk by News Desk
July 18, 2022
in राजनीति, पिथौरागढ़
भाजपा कार्यकारिणी की जिलास्तरीय बैठक,कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

पिथौरागढ़।जिला मुख्यालय में भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें जिले भर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे। भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया ने सभी को पार्टी की नीतियां व उपलब्धियां बताईं। कहा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही उसे मजबूती देना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
सोमवार को भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया की अध्यक्षता व जिला प्रभारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणेश ठाकुराठी की मौजूदगी में जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस दौरान प्रदेश व जिलास्तर पर पार्टी पदाधिकारियों के कार्यों को लेकर चर्चा हुई। वल्दिया ने कहा हर कार्यकर्ता के कार्यों से भाजपा विश्व की सबसे बढ़ी पार्टी के रूप में उभरकर आई है। कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उनके नेतृत्व में पूरे विश्व में देश का गौरव बढ़ा है। इन्हीं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा, जिसकी जिम्मेदारी हर कार्यकर्ता की है। कहा जिस कार्यकर्ता को पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उस पर गंभीरता से काम करते हुए पार्टी को मजबूती देनी होगी। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री महिमन कन्याल ने किया।
कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया की मौजूदगी में कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी का भाजपा कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। तिवारी ने कहा वे भाजपा की नीतियों तक जन-जन तक पहुंचाकर उसे मजबूती देने का पूरी जिम्मेदारी से काम करेंगे। उन्होंने जिले के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व पार्टी आलाकमान का आभार जताया।

जिपं अध्यक्ष दीपिका बोरा, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक मनोज सामंत, पूर्व केएमवीएन अध्यक्ष केदार जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष डीडीहाट धन सिंह धामी, ब्लॉक प्रमुख कनालीछीना सुनीता कन्याल, ब्लॉक प्रमुख बेरीनाग बिनीता बाफिला, नगर पंचायत अध्यक्ष गंगोलीहाट जयश्री पाठक, गिरीश जोशी, राकेश देवलाल, राजेन्द्र जोशी।

यह भी पढ़ें 👉

पिथौरागढ में दो सितंबर को आई आपदा ने छीन लिया 25 परिवारों का आशियाना! टेंट में बिता रहे रात

देश के श्रेष्ठ पर्यटन गांव में पिथौरागढ़ के सरमोली का चयन! 27 सितंबर को होगी आधिकारिक घोषणा

मोस्टा देवता की जय के उद्घोष से गूंजा मोस्टामानू

Tags: bjp membershipDistrict level meeting of BJP executivelatest political updatelatest update of pithoragarhmany people took membership of the party
ShareSendTweet
Previous Post

 कैलाश में फंसे 25 यात्री समेत 15 अन्य लोगों को किया गया एयरलिफ्ट, सभी सुरक्षित 

Next Post

पिथौरागढ़ समेत इन जिलों में हुई बारिश, जाने कहां है रेड और यलो अलर्ट

Next Post
पिथौरागढ़ समेत इन जिलों में हुई बारिश, जाने कहां है रेड और यलो अलर्ट

पिथौरागढ़ समेत इन जिलों में हुई बारिश, जाने कहां है रेड और यलो अलर्ट

Recent Posts

  • पिथौरागढ में दो सितंबर को आई आपदा ने छीन लिया 25 परिवारों का आशियाना! टेंट में बिता रहे रात
  • देश के श्रेष्ठ पर्यटन गांव में पिथौरागढ़ के सरमोली का चयन! 27 सितंबर को होगी आधिकारिक घोषणा
  • मोस्टा देवता की जय के उद्घोष से गूंजा मोस्टामानू
  • दर गांव के आपदा पीड़ितों ने विस्थापन को किया प्रदर्शन
  • पिथौरागढ़ से 32 वरिष्ठ नागरिकों का दल बदरीनाथ रवाना

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • 2 out of four laborers of Bihar origin seriously injured
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • आपदा
  • उत्तराखण्ड
  • क़ानून
  • खेल
  • जनहित
  • दुर्घटना
  • देश
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रेलवे
  • रोजगार
  • वायरल
  • विज्ञान
  • विदेश
  • विरोध
  • शिक्षा
  • शोक
  • सड़क
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Narendra Singh
संपादक

पता : Serasonali Borabunga Pithoragah Uttarakhand 262551
दूरभाष : +91-9927369286
ई मेल : editorpithoragarhsamachaar@gmail.com
वेबसाइट: www.pithoragarhsamachaar.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 pithoragarhsamachaar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 pithoragarhsamachaar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In