रुड़की। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य आज एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रुड़की पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात की वह बेहद निंदनीय है। कहा कि भाजपा आज देश को तोड़ने का काम कर रही है और देश विकास की दौड़ में लगातार पिछड़ता जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास ही कांग्रेस का इतिहास है। देश की आजादी में कांग्रेस के छोटे से छोटे कार्यकर्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कहा कि भाजपा सरकार को जनहित से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा ने हमेशा जनता को छलने का काम किया है आज महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, लेकिन भाजपाईयों केा इससे कोई लेना-देना नही है। कहा कि सदन में भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी ने जिस प्रकार हंगामा किया वह भाजपाईयों की मानसिकता को दर्शाता है। कहा कि भाजपा का असली चेहरा अब जनता के समक्ष आ चुका है और इसका जवाब जनता जरूर देगी। कहा कि भाजपा समाज को लड़ाने का काम कर रही है। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष आर्य यहां विधायक ममता राकेश की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर कांग्रेसियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
Narendra Singh
संपादक