देहरादून। उत्तराखण्ड में जंगली जानवर लगातार लोगों को जानमाल का नुकसान पहुंचा रहे हैं। आज लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां लालपुर क्षेत्र के जंगल में चारा लेने गई महिलाओं पर अचानक हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले में मची भगदड़ के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएफओ दिनकर तिवारी ने बताया कि घटना सुबह करीब 11 बजे की है। गांव से लालपुर क्षेत्र से चार महिलाएं मवेशियों के लिए चारापत्ती लेने जंगल जा रही थीं, इस दौरान आबादी से करीब एक किलोमीटर दूरी पर ही हाथी ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान लक्ष्मी चौधरी(48) पत्नी सुनील चौधरी की जान चली गई। वहीं, सुनीता जखवाल(40) पत्नी सुनील जखवाल, सुमन(37) पत्नी अजय कुमार और अनिता देवी(42) पत्नी मुकेश, बागेश्वरी देवी (31) पत्नी कली राम घायल हो गईं। घायलों का इलाज चल रहा है।