Thursday, September 21, 2023
  • Login
Pithoragarh Samachaar
  • मुख्य पृष्ठ
  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Pithoragarh Samachaar
No Result
View All Result
Home अन्य

उत्तराखण्डः जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री लेकर रवाना हुआ वाहन! सीएम धामी ने किया फ्लैग ऑफ, मानव सेवा समाज संस्था द्वारा उपलब्ध कराई जायेगी सामग्री

News Desk by News Desk
March 27, 2023
in अन्य, उत्तराखण्ड, जनहित
उत्तराखण्डः जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री लेकर रवाना हुआ वाहन! सीएम धामी ने किया फ्लैग ऑफ, मानव सेवा समाज संस्था द्वारा उपलब्ध कराई जायेगी सामग्री
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। यह राहत सामग्री एचडीएफसी बैंक के सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत दी गई है। मानव सेवा समाज संस्था द्वारा प्रभावितों को जोशीमठ में यह राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। जोशीमठ में प्रभावितों को 1500 गरम पानी के बैग, 1 हजार कंबल, 8 सोलर चलित गीजर, 1 हजार एमरजेंसी सोलर चार्ज लाईट, 20 हजार सैनेट्री पैड, 260 अंगीठी एवं 460 रूम हीटर एचडीएफसी बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए। मुख्यमंत्री धामी ने जोशीमठ के प्रभावितों के लिए दिए गए इस सहयोग के लिए एचडीएफसी बैंक एवं मानव सेवा समाज संस्था का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा की जोशीमठ के प्रभावितों को पुनर्वास एवं सारी व्यवस्थाएं व्यवस्थित तरीके से हो, इसके लिए सरकार कार्य कर रही है। सरकार के सहयोग के लिए संस्थाएं भी आगे आ रही हैं। प्रधानमंत्री जी ने जोशीमठ प्रभावित क्षेत्र के लिए समीक्षाएं की हैं, केंद्र सरकार की ओर से राज्य को हर संभव सहयोग का आश्वासन मिला है। इस बार के बजट में जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए एक हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के सर्कल हेड बकुल सिक्का, गौरव जैन, विवेक ग्रोवर, मानव सेवा समाज संस्था से आशीष गिरी, जितेंद्र मुदलियार, श्याम सुंदर एवं उमा मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉

मोस्टा देवता की जय के उद्घोष से गूंजा मोस्टामानू

दर गांव के आपदा पीड़ितों ने विस्थापन को किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़ से 32 वरिष्ठ नागरिकों का दल बदरीनाथ रवाना

Tags: Big Breakingbig newsBreakingChief Minister breakingChief Minister Pushkar Singh DhamiCM DhamiUttarakhanduttarakhand big breaking
ShareSendTweet
Previous Post

बड़ी खबरः उत्तराखण्ड में कांग्रेस सहित कई दलों को लगा बड़ा झटका! ओबीसी के कई नेता भाजपा में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष भट्ट की मौजूदगी में ली सदस्यता

Next Post

उत्तराखण्डः कांग्रेस को लगा बड़ा झटका! चमोली जिला पंचायत सदस्य ममता और उनके पति भाजपा में शामिल, प्रदेश मीडिया प्रभारी ने दिलाई सदस्यता

Next Post
उत्तराखण्डः कांग्रेस को लगा बड़ा झटका! चमोली जिला पंचायत सदस्य ममता और उनके पति भाजपा में शामिल, प्रदेश मीडिया प्रभारी ने दिलाई सदस्यता

उत्तराखण्डः कांग्रेस को लगा बड़ा झटका! चमोली जिला पंचायत सदस्य ममता और उनके पति भाजपा में शामिल, प्रदेश मीडिया प्रभारी ने दिलाई सदस्यता

Recent Posts

  • मोस्टा देवता की जय के उद्घोष से गूंजा मोस्टामानू
  • दर गांव के आपदा पीड़ितों ने विस्थापन को किया प्रदर्शन
  • पिथौरागढ़ से 32 वरिष्ठ नागरिकों का दल बदरीनाथ रवाना
  • पिथौरागढ़ में युवाओं के प्रयास से आबाद हो रही बंजर भूमि
  • महिला उद्यमी देवकी देवी को मिला एसडीजी अवार्ड

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • 2 out of four laborers of Bihar origin seriously injured
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • आपदा
  • उत्तराखण्ड
  • क़ानून
  • खेल
  • जनहित
  • दुर्घटना
  • देश
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रेलवे
  • रोजगार
  • वायरल
  • विज्ञान
  • विदेश
  • विरोध
  • शिक्षा
  • शोक
  • सड़क
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Narendra Singh
संपादक

पता : Serasonali Borabunga Pithoragah Uttarakhand 262551
दूरभाष : +91-9927369286
ई मेल : editorpithoragarhsamachaar@gmail.com
वेबसाइट: www.pithoragarhsamachaar.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 pithoragarhsamachaar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 pithoragarhsamachaar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In