पिथौरागढ़। आज रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है, हांलाकि कुछ जगहों पर यह पर्व कल मनाया जायेगा, लेकिन कुछ स्थानों पर आज ही मनाया गया। पिथौरागढ़ में एकल अभियान के सदस्यों ने आज आईटीबीपी और पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की। इस दौरान टीका लगाकर जवानों को राखी बांधी गयी और सुख-शांति की कामना की। इससे पहले आज बजरंग दल के प्रांत सुरक्षा प्रमुख सोनम पांडेय के नेतृत्व में युवतियां कोतवाली पहुंची। इस दौरान उन्होंने बारी-बारी से विधिवत पुलिस कर्मियों को राखी बांधी। बाद में युवतियां पुलिस लाइन और जाजरदेवल स्थित आईटीबीपी पहुंची। यहां भी उन्होंने पुलिस कर्मियों और जवानों को राखी बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर शोभा मेहता, पिंकी चौहान, जगदीश पाण्डेय, कैलाश जोशी, दीप शिखा, कल्पना, मंजू बिष्ट, ललित पंत, काव्या, हेमा आदि मौजूद रहे।
Narendra Singh
संपादक