पिथौरागढ़। शुक्रवार को सुकौली स्थित झांपलिंग गोंपा में खम्पा समुदाय ने लोसर पर्व (नया साल) धूमधाम से मनाया। इस दौरान पूजा-अर्चना कर सुख-शांति के लिए प्रार्थना की गयी। इस दौरान झांपलिंग गोंपा को वैदिक मंत्र के साथ पताकाओं से सजाया गया। बौद्ध गुरु लामा चांबा रिनजिन ने मंत्रों का उच्चारण कर विधिवत पूजा अर्चना की। खम्पा समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को लोसर पर्व की बधाई दी। महिलाएं पारंपरिक छुआ पांगजिन वेशभूषा में नजर आईं। इस मौके पर मीठे और नमकीन चावल, नमकीन चाय, मोमो समेत कई तरह के पकवान का प्रसाद बांटा गया। इससे पहले लोग अपने घरों से छंग, मिठाई, खजूर बनाकर लाए। इन्हें भगवान बुद्ध को चढ़ाया गया। इस मौके पर चंद्र सिंह, पम्मी खम्पा, पुष्पा, टस्सी डोलमा, आनी कुजांग, मनोज खिमाल, सुनील खम्पा, मनोज खम्पा, दिनेश सिंह खम्पा, टुंडूप आदि थे।
Narendra Singh
संपादक