पिथौरागढ़। अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग को लेकर उक्रांद कार्यकर्ताओं ने सीओ को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में उक्रांद कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने सीओ महेश जोशी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि देव सिंह मैदान के पास बनी बहुमंजिली पार्किंग नशेड़ियों को अड्डा बन गया है। पार्किंग की सबसे ऊपर स्थित दर्शक दीर्घा वाले हिस्से में प्रेमी जोड़े बैठे रहते हैं। उन्होंने पार्किंग स्थल की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन और नगरपालिका को संयुक्त प्रयास करने की मांग की। उनकी मांग पर नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने वहां सीसीटीवी लगाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों का आश्वासन पूरा होने पर अवांछित गतिविधियों पर अंकुश लग सकेगा। सीओ ने गश्त बढ़ाने और अवांछित गतिविधियों पर अंकुश लगाने का आश्वासन दिया। वहां सुमित जोशी, ईश्वर सिंह भाट, विनय पांडेय, गजेंद्र सिंह बिष्ट, राजेश कुमार, सुरेश चौसाली, गोविंद सिंह बोरा आदि थे।