पिथौरागढ़। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर यहां तिलढुकरी स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नहेरू के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए उन्हें श्रृद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर विधायक मयूख महर ने कहा कि देश को आधुनिक व अखण्ड भारत बनाने में नेहरु जी का काफी योगदान है। उन्होंने देश के हर वर्ग को जोड़ने का काम किया।
कहा कि एम्स, आइआइटी, आईआईएम, प्रयोगशालाएं सहित अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना कर देश को एक नई दिशा देने का काम किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नेहरू जी के बताए मार्गों पर चलते हुए देशहित में काम करने का आहवान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, शंकर लाल, प्रदीप महर, बहादुर सामंत, ऋषभ कल्पासी, दौलत सिंह, भूपेंद्र ऐर सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की।
Narendra Singh
संपादक