नई दिल्ली। यूपी पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को अफ्शा अंसारी के विदेश भागने का शक है। इसलिए यह लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। इसकी जानकारी धनंजय मिश्रा सीओ सिटी मऊ ने दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश और पंजाब समेत सभी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर नोटिस से सबंधित सूचना पुलिस को जारी की है। उस पर हाल ही में पुलिस ने इनाम भी घोषित किया है।