नई दिल्ली। नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों को नए नाम दिए गए हैं। 25 सितंबर 2022 को अपने मन की बात संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चीतों के लिए नए नाम सुझाने के आह्वान के बाद यह नामकरण किया गया है। पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने गुरुवार को नए नामों की घोषणा की। नए नामों का सुझाव देने की प्रतियोगिता भारत सरकार के पोर्टल mygov.in पर आयोजित की गई थी और इसमें 11,565 सुझाव प्राप्त हुए थे। नामीबिया के चीतों तिब्लिसी, सियाया, सवाना और ओबन को अब धात्री, ज्वाला, नाभा और पवन नाम दिया गया है। दक्षिण अफ़्रीकी चीतों को पहले उनके पुराने आवासों के नाम पर रखा गया था – जैसे मपेसु (sub-adult female), फिंडा (adult male1), त्वालु (adult female), वाटरबर्ग biosphere adult female। वहीं इनके लिए चुने गए नए नाम दक्ष, निर्वा, वायु, अग्नि, गामिनी, तेजस, वीरा, सूरज, धीरा, उदय, प्रभास और पावक हैं। पीएम मोदी ने पिछले साल 17 सितंबर को ट्रांसलोकेशन के तुरंत बाद नामीबियाई चीतों में से एक का नाम आशा रखा था। उसका नाम बदलकर ‘आशा’ कर दिया गया है। इस बीच ओबन या पवन – माधव नेशनल पार्क के अंदर है, जो हाल ही में तीन बाघों का घर बना है। स्थिति की समीक्षा करने के लिए कूनो से एक अतिरिक्त टीम माधव भेजी गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार वन अधिकारियों का अभी हस्तक्षेप करने का कोई इरादा नहीं है। दोनों जंगलों के बीच की दूरी करीब 35 किमी है।