गंगोलीहाट। शहीद पवन सिंह सुगड़ा राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट में छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु सिंह जरमाल के नेतृत्व में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 26वें दिन भी जारी रहा। महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर हिमांशु सिंह जरमाल लगातार धरने पर बैठे हैं। धरना प्रदर्शन के माध्यम से महाविद्यालय के नए भवन तक सड़क निर्माण, बीएससी एवं बीकॉम की कक्षाएं संचालित करने, एमए की कक्षाएं शुरू करने, महाविद्यालय का उच्चीकरण करने तथा छात्रावास निर्माण की मांग उठाई जा रही है। हिमांशु सिंह जरमाल ने कहा कि जब तक महाविद्यालय की मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

