उत्तरकाशी। उत्तराखण्ड में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा घटनाक्रम उत्तरकाशी से सामने आया है, यहां यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास एक कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में समा गई। इस हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद जहां मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के रिखाऊं खड्ड पास हुआ है। जहां कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। हादसा होते ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। साथ ही हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डामटा पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हुई। वहीं पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में उतर रेस्क्यू अभियान शुरू किया, जहां घटनास्थल पर दो शव पड़े मिले। जिनकी पहचान तुषार खत्री और अजय के रूप में हुई। जो डामटा के पास स्थित ढुइंक गांव के रहने वाले थे। दोनों युवक अपने गांव से डामटा जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।
Trending
सलीम वास्तिक हमला मामला: सुराग तलाश रही पुलिस
उत्तराखंड डामटा नदी हादसा: गांव में मातम
गंगोलीहाटः विवेकानंद इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
बेरीनागः खितोली गांव में होली की धूम! पारंपरिक गीतों पर थिरके लोग, एक-दूसरे को दी बधाई
आंगनबाड़ी बीएलओ ड्यूटी निलंबन कोर्ट ने रद्द किया
जसपुर में मामूली मुद्दा बना बड़ा, दो घायल
दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस: आप के लिए बड़ी कानूनी जीत
पिटकुल और यूपीसीएल की टैरिफ पिटीशन पर आज अंतिम बहस, उत्तराखंड में बिजली दरों पर फैसला जल्द