गंगोलीहाट। सीमांत क्षेत्र गंगोलीहाट में खेल प्रोत्साहन और युवा सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। ’देविसा चैरिटेबल ट्रस्ट’ एवं ’यूथ आर्मी गंगोलीहाट’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस दौड़ में ’200 से अधिक बच्चों’ ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता ’यूथ आर्मी गंगोलीहाट’ की वह निरंतर मेहनत रही, जिसकी वजह से आज गंगोलीहाट जैसे दूर-दराज के क्षेत्रों में बड़े एनजीओ और ट्रस्ट खिंचे चले आ रहे हैं। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि यह यूथ आर्मी के ही वर्षों के प्रयास और उनकी मजबूत साख का परिणाम है कि बाहरी संस्थाएं यहां आकर इतने बड़े आयोजन करने के लिए प्रेरित हो रही हैं। ’बिना यूथ आर्मी के सहयोग और उनके सक्रिय नेटवर्क के, गंगोलीहाट में ऐसे कार्यक्रमों की कल्पना करना भी असंभव था।’ धावकों का उत्साहवर्धन करने के लिए दर्जा राज्य मंत्री नारायण राम आर्य, ब्लॉक प्रमुख विनोद प्रसाद, महासंघ अध्यक्ष तिलक राज पाठक, करम राम, विधायक प्रतिनिधि कृष्णा बोरा, कनिष्ठ प्रमुख कविता डोबाल, भोपाल आर्या, दर्पण कुमार और गुड्डू खजान जैसे गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस दौरान पुरुष वर्ग में विमल उपाध्याय प्रथम, रोहित सिंह डोबाल द्वितीय, ललित सिंह तृतीय स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में मोना कोरंगा प्रथम, सुनैना द्वितीय स्थान पर रही।
Trending
ओडिशा टू उत्तराखंड: नशे के इस काले कारोबार का पुलिस ने किया अंत, तीन तस्कर सलाखों के पीछे
यूथ आर्मी के प्रयासों से गंगोलीहाट बना सामाजिक कार्यों का केंद्र! देविसा चैरिटेबल ट्रस्ट की मिनी मैराथन में उमड़े 200 बच्चे
संत समाज ने किया धामी सरकार का समर्थन: मदरसा बोर्ड खत्म होने से देवभूमि में आएगी शिक्षा क्रांति
स्मार्ट मीटर से होगी सटीक निगरानी: होटल संचालकों को फिक्स्ड चार्ज राहत के लिए अपनाना होगा आधुनिकीकरण
भूकंप के झटकों से बागेश्वर में दहशत, कपकोट के दूरस्थ बाछम और बदियाकोट में कंपन रहा अधिक
33% आरक्षण से महिलाओं को मजबूत करना चाहती है सरकार, सीएम धामी ने गिनाए बिल के लाभ
हरिद्वार संन्यास जयंती महोत्सव: स्वामी परमानंद महाराज के 71 वर्ष के सन्यास का भव्य और दिव्य आयोजन
मदरसा बोर्ड भंग करने के फैसले पर चर्चाएं तेज, सीएम ने कहा- राज्य बोर्ड का पाठ्यक्रम ही बच्चों को देगा रोजगार
यूथ आर्मी के प्रयासों से गंगोलीहाट बना सामाजिक कार्यों का केंद्र! देविसा चैरिटेबल ट्रस्ट की मिनी मैराथन में उमड़े 200 बच्चे
- by Admin
- Apr 19, 2026