नई दिल्ली। दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। बताया जाता है कि ज्यूरिख जा रहे स्विस एयर के विमान के लेफ्ट लैंडिंग गियर से धुआं निकलता देख पायलट ने टेक-ऑफ को बीच में ही रोक दिया। इसके बाद हवाई अड्डे पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। विमान में सवार यात्रियों को सुरक्षित निकालने के दौरान हुई अफरा-तफरी में चार लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार विमान रनवे पर उड़ान भरने ही वाला था कि अचानक विमान के बाएं लैंडिंग गियर से गहरा धुआं उठता दिखाई दिया। चालक दल ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए टेक-ऑफ रद्द कर दिया। विमान के सभी 7 एग्जिट गेट खोल दिए गए और यात्रियों को स्लाइडर के जरिए बाहर निकाला जाने लगा। मौके पर तुरंत टीएफटी फायर टेंडर्स को रवाना किया गया ताकि किसी भी तरह की आग पर काबू पाया जा सके। विमान में सवार कुल 232 लोगों में से 227 को सुरक्षित निकालकर डायल के विशेष रिसेप्शन सेंटर में शिफ्ट किया गया। निकासी की इस प्रक्रिया के दौरान 4 यात्री घायल हो गए। इनमें से तीन गंभीर रूप से घायल यात्रियों को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल भेजा गया है, जबकि एक का उपचार एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर में ही किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डायल ने क्राइसिस मैनेजमेंट सेंटर और मल्टी एजेंसी रिस्पांस टीम को सक्रिय कर दिया था।
Trending
केंद्रीय सचिव की समीक्षा के बाद यूपीसीएल बेहतर उपभोक्ता सेवा के लिए स्मार्ट मीटर को एकल डिजिटल प्लेटफॉर्म में एकीकृत करने में जुटा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिला हेमकुंड साहिब का निमंत्रण, 20 मई को ऋषिकेश में श्रद्धालुओं से मिलेंगे सीएम
एसएसआई मनमोहन सिंह की रिपोर्ट: मेदनीपुर अग्निकांड का कारण रसोई की चिंगारी, जांच और राहत जारी
प्रांजल शांडिल्य की फिल्म 'जान अभी बाकी है' का जलवा, उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित है कहानी
दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस एयर इमरजेंसी से चिंता
अमेरिकी ट्रेड डील पर बयान से विवाद
इवा आशीष श्रीवास्तव का मार्गदर्शन: उत्तराखंड में जनगणना प्रगणकों द्वारा मकानों की मैपिंग और नंबरिंग का कार्य शुरू
तहसील खटीमा में जनगणना कार्य प्रारंभ: प्रगणकों ने घर-घर जाकर शुरू किया भवन चिन्हांकन